115 पेटी अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

 सीमा पार तस्करी से पहले पुलिस का एक्शन, ट्रक सहित अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई।


(रिपोर्ट - मदन मोहन/अलीनगर/चंदौली)



चंदौली। जनपद के थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 ट्रक वाहन से परिवहन कर बिहार राज्य ले जाए जा रहे 115 पेटी अवैध देशी शराब कुल 1035 लीटर बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।



बरामद अवैध देशी शराब की अनुमानित कीमत 04 लाख रुपये।

चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर श्री गगनराज सिंह के कुशल नेतृत्व में* थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 13.07.2026 को भारत पेट्रोलियम मेन गेट से करीब 500 मीटर पहले बहद ग्राम सरेसर से चेकिंग के दौरान तेज आ रही एक ट्रक नम्बर UP65BT3990 को रोककर चेक किया गया तो ट्रक वाहन के डाला से 23 बोरी प्रत्येक बोरी में 05 पेटी, कुल 115 पेटी,  प्रत्येक पेटी में 45 टेट्रा पैक ब्लू लाइम देशी शराब प्रत्येक टेट्रा पैक की मात्रा 200 ML कुल मात्रा 1035 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार चालक की पहचान राकेश कुमार पुत्र रामेश्वर शाह निवासी ग्राम सोनहर थाना शिवसागर जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 28 वर्ष के रुप में हुई। 

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 445/2026 धारा 60/63 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । 


*पूछताछ विवरण-* 

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वाहन स्वामी द्वारा यह शराब वाराणसी से ट्रक मे लोड करवाकर ट्रक मुझे दे दी जाती जिसे मै बिहार ले जाकर वाहन स्वामी द्वारा बताये गये पते पर ले जाकर छोड़ देता हूँ जिससे हम लोगो को अच्छा मुनाफा प्राप्त होता है आज भी मै ट्रक वाहन से वाराणसी से शराब लेकर बिहार जा रहा था रिंग रोड पर पचपेड़वा के पास बोल्डर लगे होने के कारण आज इस रास्ते से जा रहा था कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।


*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

1.राकेश कुमार पुत्र रामेश्वर शाह निवासी ग्राम सोनहर थाना शिवसागर जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 28 वर्ष


*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 445/2026 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना अलीनगर जनपद चन्दौली ।


*बरामदगी विवरण-*

ट्रक वाहन के डाला से 23 बोरी प्रत्येक बोरी में 05 पेटी, कुल 115 पेटी,  प्रत्येक पेटी में 45 टेट्रा पैक ब्लू लाइम देशी शराब, प्रत्येक टेट्रा पैक की मात्रा 200 ML कुल मात्रा 1035 लीटर अवैध देशी शराब बरामद । 


*गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-*

प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली। 

उ0नि0 पंकज कुमार सिंह चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

उ0नि0 धुरेन्द्र प्रसाद थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

हे0का0 राकेश कुमार मौर्या थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

का0 राहुल सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

रि0का0 विपिन कुमार गुप्ता थाना अलीनगर जनपद चन्दौली


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ